\ संचालन समिति

संगठन की संचालन समिति


यह संस्था मध्य प्रदेश शासन में पंडित गणेश चौबे संस्कृत विद्यापीठ के नाम से पंजीकृत है। जिसका पंजीकरण क्रमांक पंजीयन क्रमांक 04/16/02/19289/17 है।

संगठन के उद्देश्य

  1. संस्कृत सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए संस्कृत के अध्ययन एवं अध्यापन की व्यवस्था करना।
  2. संस्कृत पढ़ाने के लिए संस्कृत विद्यालय/संस्कृत महाविद्यालय शुरू करना।
  3. संस्कृत शिक्षण के विषय - व्याकरण, ज्योतिष, वास्तुकला, दर्शन, योग विज्ञान, धर्म, साहित्य, प्राचीन इतिहास/पुरोहिती विषयों के साथ-साथ आधुनिक विषय जैसे हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर आदि पढ़ाए जाएंगे।
  4. संस्कृत पढ़ने के इच्छुक गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करना।
  5. संस्कृत विद्यालय के संचालन से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और भारतीय मूल्यों का परिचय मिलता है। इसका उद्देश्य जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नैतिकता, सदाचार, सत्य का आचरण, राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के लिए समर्पित जीवन की शिक्षा प्रदान करना है। इस प्रकार की शिक्षा प्राप्त करके विद्यार्थी अपने जीवन में उन्नति के साथ-साथ राष्ट्र की उन्नति एवं राष्ट्रसेवा में भी अग्रसर हो सकेंगे। यही संस्कृत विद्यापीठ के संचालन की मुख्य विचारधारा है।